जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित,दिव्यांगजनों के 78 आवेदन प्राप्त हुए

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में दिव्यांगजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 78 आवेदनों की स्क्रीनिंग की गई और आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। समिति ने सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग, और अन्य सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया।

जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित,दिव्यांगजनों के 78 आवेदन प्राप्त हुए

सुपौल। दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला स्तर पर जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष डीडीसी इंद्रवीर कुमार, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग दिवेश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा, तथा अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, सुपौल सहित समिति के संबंधित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दिव्यांगजनों से संबंधित कुल 78 प्राप्त आवेदनों एवं पात्र लाभुकों के मामलों की स्क्रीनिंग एवं समीक्षा की गई। समिति द्वारा लाभुकों की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित,दिव्यांगजनों के 78 आवेदन प्राप्त हुए