वरिष्ठजनों का सम्मान करने वाला समाज ही निरंतर प्रगति करता हैः केशव प्रसाद

By Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ

-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह में की शिरकत -समाज के

वरिष्ठजनों का सम्मान करने वाला समाज ही निरंतर प्रगति करता हैः केशव प्रसाद

-सरकार युवाओं के रोजगार युक्त बनाने के लिए कर रही है भरसक प्रयास

ये भी पढ़ें:
Kushinagar News: एक जनपद एक व्यंजन के तहत मिलेगा डेढ़ करोड़ तक का लोन

कार्यक्रम का उद्देश्य

•-खाद्य प्रसंस्करण नीति 2023 का लाभ उठाए युवा, बने आर्थिक सशक्त

लखनऊ, विशेष संवाददाता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके संस्कार, संगठन, शिक्षा और सेवा भाव में निहित होती है, जिन समाजों में वरिष्ठजनों के अनुभवों का सम्मान किया जाता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जाती है, वे समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हैं।

सामाजिक एकता और शिक्षा

ये बातें केशव प्रसाद मौर्य ने सहकारिता भवन में भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कहीं। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे सामाजिक संगठन सरकार और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सरकार के प्रयास

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। युवा केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने इसके लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023

केशव प्रसाद ने कहा कि 'खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023' के तहत, नई इकाइयां लगाने पर 35% तक पूंजी अनुदान और बिना गारंटी के 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। कार्यक्रम के दौरान भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। महासभा द्वारा समाज के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, मार्गदर्शन एवं शैक्षिक सहयोग प्रदान करने, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, नेतृत्व विकास तथा संगठन के विस्तार के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू, पूर्व सांसद राम नरायन साहू, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे。

बारंबार पूछे जाने वाले प्रश्न

युवाओं को किस तरह के अवसर दिए जा रहे हैं?

युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

'खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023' का क्या लाभ है?

इस नीति के तहत नई इकाइयां लगाने पर 35% तक पूंजी अनुदान और बिना गारंटी के 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलता है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।