ड्रोन दीदी योजना से लक्ष्मी बनीं आत्मनिर्भर

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

नूंह जिले की लक्ष्मी ने केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना से ड्रोन संचालन में दक्षता हासिल की है। अब वह किसानों के खेतों में कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव कर स्वरोजगार कर रही हैं। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान कर रही है।

ड्रोन दीदी योजना से लक्ष्मी बनीं आत्मनिर्भर

नूंह, अभिषेक शर्मा। केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। नूंह जिले के बसई खानजादा गांव की लक्ष्मी इस योजना का लाभ उठाकर ड्रोन संचालन में दक्ष हुई हैं। अब वह ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव कर स्वरोजगार कर रही हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को आधुनिक तकनीक, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इससे महिलाएं अपनी आय बढ़ाने के साथ कृषि क्षेत्र में भी योगदान दे रही हैं। बसई खानजादा निवासी लक्ष्मी 12वीं कक्षा तक शिक्षित हैं। करीब नौ वर्ष पहले वह हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। समूह की बैठकों और विभिन्न आजीविका गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के बाद जनवरी 2024 में उन्हें ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला।-----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsड्रोन दीदी योजना से लक्ष्मी बनीं आत्मनिर्भर