विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: मंत्री
लीड::::::::स्वतंत्रता दिवस पर गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने रखे विचार

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कोई गरीब, किसान, युवा, महिला या जरूरतमंद व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहें। ये बातें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह में ध्वajarohण के बाद जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहीं। इस अवसर पर उन्होंने विकास व कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी रखा।
योजनाओं की उपलब्धियाँ
मंत्री ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक परिवारों को साल में 125 दिन रोजगार का प्रावधान किया गया है। माह जुलाई में एक लाख सात हजार 960 मानव दिवस का सृजन किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत चालू वित्तीय वर्ष में अबतक 62 आश्रितों को 94 लाख 96 हजार की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। जुलाई माह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दो लाख 53 हजार 42 पेंशनधारियों को 28 करोड़ 97 लाख 60 हजार 400 रुपए का भुगतान किया गया। जिले के 3360 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को विद्यालय पूर्व शिक्षा व पोषण की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अबतक तीन हजार 750 लाभुक लाभान्वित हुए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अबतक एक लाख 12 हजार 649 किसानों को लाभ दिया गया है। एग्रीस्टेक फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत एक लाख 31 हजार 123 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है।
स्वास्थ्य और शिक्षा
उन्होंने कहा कि 1030 दुग्ध उत्पादक समितियां निबंधित हैं। इसके माध्यम से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 34 हजार 206एमटी दूध का संकलन हुआ है। इसका अनुमानित मूल्य 143 करोड़ रुपए है। पैक्सों को जन औषधि केंद्र व वन स्टॉप केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्ष 2026 में 61 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 63 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत किये गये हैं। मंझौल, बलिया व तेघड़ा में आधुनिक तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर प्रज्ञरंभ किया गया है। सदर अस्पताल में 36 से अधिक प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा है। बिजली उपभोकताओं को जुलाई 2025 से 125 यूनिट तक की बिजली खपत पर अनुदान दिया जा रहा है। गत माह घरेलू उपभोक्ताओं को 31 करोड़ की सब्सिडी दी गई है।
समारोह की कठिनाइयाँ
मंत्री ने कहा कि सिमरिया धाम के विकास व सौंदर्यीकरण के फेज दो के कार्य को इस वर्ष पूर्ण करने का लक्ष्य है। मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट विकसित करने के लिए 25 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को दी जा रही है। 65 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में 22 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय प्रारंभ किये गये हैं। उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए दस प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज स्थापित किये गये हैं। कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सात महीनों में विभिन्न अधिनियम के तहत 4406 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई जबकि 515 ने सरेंडर किया। कहा कि साइबर क्राइम के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही। उन्होंने सहयोग पोर्टल की भी जानकारी दी। इस अवसर पर डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा, विधायक चेरियाबरियारपुर अभिषेक आनंद, मुख्य पार्षद पिंकी देवी, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा आदि थे। इसके पहले प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के साथ डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी मनीष ने वाहन से परेड का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार 11 प्लाटून की भव्य परेड निकाली गई। इसमें जिला पुलिस बल के पुरुष एवं महिला जवानों के अलावा बीएमपी-8, सीआईएसएफ, बिहार होमगार्ड, एनसीसी के सीनियर एवं जूनियर कैडेट, जूनियर एवं सीनियर गर्ल्स विंग, स्काउट-गाइड, अग्निशमन दल तथा अश्रु गैस दस्ता शामिल था। जिले के चार प्रखंडों के 11 लाभुकों को अभियान बसेरा दो के तहत पर्चा वितरण किया गया। मेरा भारत मेरा संकल्प विकसित भारत 2047 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को सम्मािनत किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जीडी कॉलेज में हिंदी व अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। मैट्रिक व इंटर के जिला टॉपर तथा विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
ध्वजारोहण की स्थिति
गांधी स्टेडियम में दोबारा करना पड़ा ध्वजारोहण गांधी स्टेडियम में उस समय प्रशासनिक अधिकारियों को फजीहत का सामना करना पड़ा जब ध्वजारोहण के क्रम में तिरंगा नहीं खुला। प्रभारी मंत्री व अधिकारियों ने खूब प्रयास किया। लेकिन, वे सफल नहीं हुई। हालांकि इस दौरान राष्ट्रगान भी हो गया। बाद में फिर से झंडा नीचे कर दोबारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद झंडा फहराया जा सका। यही स्थिति समाहरणालय परिसर में भी उत्पन्न हुई। एक बार में झंडा नहीं फहराया जा सका।
एनटीपीसी का स्वतंत्रता दिवस समारोह
शून्य से शुरू हुई एनटीपीसी की यात्रा आज 91 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता तक पहुंची: परियोजना प्रमुख कर्मचारियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए परियोजना प्रमुख ने किया प्रेरित बरौनी एनटीपीसी में धूम-धाम के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह फोटो नंबर: 26, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरौनी एनटीपीसी में ध्वजारोहण के दौरान परियोजना प्रमुख जयदीप घोष व अन्य अधिकारी। सिमरिया धाम, एक संवाददाता। एनटीपीसी बरौनी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में उत्साह व देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। एनटीपीसी की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एनटीपीसी लिमिटेड की स्थापना सात नवंबर 1975 को देश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से हुई थी। शून्य से शुरू हुई एनटीपीसी की यात्रा आज निरंतर प्रयासों और उत्कृष्ट कार्यों के बल पर कोयला, गैस, जल, सौर और पवन ऊर्जा आधारित परियोजनाओं को मिलाकर 91 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता तक पहुंच चुकी है। कंपनी ने वर्ष 2032 तक 149 गीगावॉट की स्थापित क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसमें लगभग 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा से होगी। परियोजना प्रमुख श्री घोष ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कर्मचारी और नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा एनटीपीसी के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र के विकास में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एनटीपीसी बरौनी की हालिया प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यस्थल पर उच्चतम सुरक्षा मानकों को अपनाने की अपील की। समारोह के दौरान बाल भवन के बच्चों ने लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके बाद अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को एचओपी मेरिटोरियस पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान गुब्बारे छोड़े गए और अंत में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ समारोह का समापन किया।
हर्ल की महत्वपूर्ण भूमिका
कृषि क्षेत्र के विकास में हर्ल महती भूमिका निभा रहा-डा. सिबा प्रसाद मोहंती हर्ल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति व उत्साह के माहौलमें बनाया गया फोटो : तीन, कैप्शन-झंडोत्तोलन के बाद तिरंगा को सलामी देते हर्ल के प्रबंध निदेशक डा. सिबा मोहंती, यूनिट हेड नितिन सक्सेना समेत अन्य। बीहट, निज संवाददाता। हर्ल बरौनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया। कारखाना परिसर के प्रशासकीय भवन से लेकर आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हर्ल के प्रबंध निदेशक डा. सिबा मोहंती ने झंडोत्तोलन के बाद तिरंगा का सलामी देने के उपरांत कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने हर्ल बरौनी इकाई की उत्पादन उपलब्धि से लेकर उर्वरक के क्षेत्र में हर्ल के राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण योगदानों की विस्तार से चर्चा की। डा. मोहंती ने कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण, अनुशासन एवं कार्यनिष्ठा के बदौलत हर्ल की बरौनी यूनिट ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्र निर्माण एवं कृषि क्षेत्र के विकास में हर्ल की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार समेत पूर्वोतर राज्य के यूरिया की जरूरतों को हर्ल की बरौनी यूनिट पूरा कर रही है। यूनिट हेड नितिन सक्सेना ने आसपास के समुदायों के विकास के प्रति हर्ल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि स्वास्थय, शिक्षा, कौशल विकास, स्वच्छता एवं सामुदायिक कल्याण के लिए इकाई के द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई कार्य किये गये हैं। डीएवी, केन्द्रीय विद्यालय, किडजी एवं हर्ल के कर्मचारियों के बच्चों के द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। करखाना प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि हर एक काम देश के नाम के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।
आईओसीएल का योगदान
राष्ट्र की प्रगति व समृद्धि में सर्वोतम योगदान देना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सत्यप्रकाश फोटो: दो, कैप्शन-स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के उपरांत तिरंगा का सलामी देते कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश। देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। आईओसीएल की बरौनी रिफाइनरी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश ने झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। नेशन फर्स्ट का नारा भी गूंजा। ध्वजारोहण के उपभेद बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में स्कूली बच्चों, डीजीआर एवं सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट निकाला गया। कार्यकारी निदेशक ने मार्च पास्ट का मुआयना किया। कर्मचारियों व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता में सर्वोतम योगदान देना ही सही मायने में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने मौजूदा वित्तीय वर्ष की तकनीकि उपलब्धियों के साथ साथ सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थय, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर किये गये कार्य की विस्तार से चर्चा की। बरौनी रिफाइनरी का निक्षय मित्र के रूप में वर्ष 2023 से 2026 के बीच निक्षय पोषण किट्स वितरण तथा टू्रनेट मशीन के जरिये क्षय रोग मुक्त बेगूसराय बनाने को लेकर बरौनी रिफाइनरी के पहल की भी चर्चा की। ज्ञानोदय छात्रवृत्ति योजना को युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने में मददगार बताया। सीआईएसएफ के जवानों ने साहसिक एवं पेशेहर करतबों को प्रदर्शन किया तथा कल्याण केन्द्र के बच्चों ने ताइक्वाइंडों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान बरौनी रिफाइनरी में 15 वर्षो की निरंतर एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कर्मियों को दीर्ष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।


