पंजीकृत बीस मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण
जमुई के लक्ष्मीपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी डॉ. नीरज कुमार साह ने मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार टीबी की मुफ्त दवा वितरण कर रही है, जिससे लोग स्वस्थ रह सकेंगे।

जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट लक्ष्मीपुर में जानलेवा बीमारी से देश को मुक्त करने के लिए सरकार अभियान चला रही है।अभियान में समाजसेवी और स्वयं सेवी संस्थाओं का योगदान सराहनीय देखा जाता है। इसी कड़ी में टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में टी बी मरीजों के लिए फूड बास्केट का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पंजीकृत बीस टी बी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। फूड बास्केट समाजसेवी सह जिले के ख्यातिप्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार साह के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार सिंह सिविल सर्जन जमुई उपस्थित थे।मुख्य
अतिथि डॉ सिंह ने उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मुफ्त में टीबी मरीजों को दवा वितरण करती है। जिसका सेवन आप सभी नियमित रूप से सेवन करें।आज के दिन टीबी कोई राज रोग या जानलेवा बीमारी नहीं रह गया। दवाई के बाद आप लोगों को फूड बास्केट भी दिया जा रहा है। जिसमें पुष्टिकारक खाद्य सामग्री है। जो आपके सेहत को बनाए रखेगा।फूड बास्केट मिलने के बाद मरीजो के बीच खुशी देखा गया। मौके पर एसीएमओ डॉ अरविंद कुमार,वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक दीपक कुमार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार धूसिया स्वास्थ्य प्रबंधक कंचन मिश्रा,प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक संजीव कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।


