कालाबाजारी की सूचना पर की गोदाम में छापेमारी

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

दिल्ली गेट क्षेत्र के जलालपुर में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया गया। आपूर्ति विभाग ने एक गोदाम पर छापेमारी कर 250 बोरी चावल बरामद किए। रजत चौहान द्वारा संचालित गोदाम में चावल को निजी कट्टों में भरकर बेचे जाने की आशंका है। नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

कालाबाजारी की सूचना पर की गोदाम में छापेमारी

n आपूर्ति विभाग की टीम ने किए 250 बोरी चावल बरामद लोधा, संवाददाता। देहली गेट क्षेत्र के जलालपुर में गंगा धर्मकांटा के पास आपूर्ति विभाग की टीम ने रविवार को एक गोदाम पर छापेमारी कर सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस त्वरित कार्रवाई के दौरान गोदाम से करीब 250 बोरे चावल बरामद किए गए हैं।यह गोदाम रजत चौहान नामक व्यक्ति द्वारा संचालित बताया जा रहा है। छापे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रजत चौहान ने चावल को अपना होने का दावा किया। मौके पर मौजूद आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार और आपूर्ति लिपिक विनोद शर्मा ने चावल से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

छापेमारी के बाद की गई कार्रवाई

विभाग को आशंका है कि सरकारी बोरों से राशन का चावल निकालकर उसे सादे या निजी कट्टों में भरा जा रहा था, ताकि उसे बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। छापेमारी के दौरान मौके पर भारी खलबली मच गई। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने चावल की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए नमूने सुरक्षित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल, बरामद 250 कट्टों के साथ पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दस्तावेजों की जांच व नमूने प्रयोगशाला भेजा

हालांकि, मौके पर मौजूद रजत चौहान ने चावल को अपना बताते हुए वैध दस्तावेज होने की बात कही। दस्तावेजों की जांच और नमूने की प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद चावल सरकारी राशन का है अथवा नहीं। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कालाबाजारी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई है। गोदाम को सील कर दिया गया है और चावल का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。

अतिरिक्त सवाल

✦इस छापेमारी में कितने बोरी चावल बरामद किए गए?−
इस छापेमारी के दौरान करीब 250 बोरे चावल बरामद किए गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकालाबाजारी की सूचना पर की गोदाम में छापेमारी