चीनी स्टॉक पर सरकार का शिकंजा, अब 4000 की जगह 2000 कुंतल ही रख सकेंगे व्यापारी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

प्रशासन ने चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटा दी है। अब व्यापारी केवल 2000 कुंतल चीनी का स्टॉक रख सकेंगे। यह नई व्यवस्था 15 सितंबर से लागू होगी और स्टॉक की निगरानी की जाएगी। व्यापारियों को इस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है।

चीनी स्टॉक पर सरकार का शिकंजा, अब 4000 की जगह 2000 कुंतल ही रख सकेंगे व्यापारी

चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने चीनी व्यापारियों के स्टॉक की सीमा घटा दी है। अब व्यापारी अधिकतम 2000 कुंतल चीनी का स्टॉक ही रख सकेंगे। इससे पहले स्टॉक रखने की सीमा 4000 कुंतल थी। नई व्यवस्था 15 सितंबर से लागू होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जिले के सभी चीनी व्यापारियों को नए आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का स्टॉक रखने को कहा गया है। विभाग की ओर से स्टॉक की निगरानी भी की जाएगी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चीनी की कालाबाजारी और जमाखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने या चीनी की कालाबाजारी किए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्टॉक सीमा आधी किए जाने को चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभाग ने व्यापारियों से आदेश का पालन करने और स्टॉक का सही ब्योरा रखने को कहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचीनी स्टॉक पर सरकार का शिकंजा, अब 4000 की जगह 2000 कुंतल ही रख सकेंगे व्यापारी