पुस्तकालयों में संसाधन बढ़ाने को मिलेगा अनुदान

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

ज्ञानपुर में विद्यार्थियों को अब गैर सरकारी पुस्तकालयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट पुस्तकालयों में किताबों की संख्या बढ़ाने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह योजना अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति क्षेत्र के पुस्तकालयों को शामिल करेगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी मदद मिलेगी।

पुस्तकालयों में संसाधन बढ़ाने को मिलेगा अनुदान

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के विद्यार्थियों को अब गैर सरकारी पुस्तकालयों में भी अध्ययन करने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार राजाराम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान (आरआरआरएलएफ) की ओर से प्राइवेट पुस्तकालयों में पुस्तकें बढ़ाने के लिए अनुदान देगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक पुस्तकालयों को इसमें शामिल किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से लेकर उपयोगी पुस्तकों को पढ़ने में रुचि रखने वाले युवाओं व अन्य लोगों को सुविधा देने के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं-एनजीओ की ओर से जगह-जगह पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है।

संस्थाओं की ओर से तमाम प्रयास के बाद भी सुविधा संसाधनों की कमी रह जा रही है। इसको पूरा करने के लिए अब सरकार ने पहल की है। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक पुस्तकालयों को अनुदान योजना तथा राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान कोलकाता की अनुदान योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये प्रदेश में सार्वजनिक पुस्तकालयों को पुस्तकीय सहायता, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी सामग्री के लिए अनुदान (सहायता राशि) दी जाएगी। बताया कि अनुदान के लिए आवेदन पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय/राजकीय जिला पुस्तकालय, सागररायपुर में जमा किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।