दिव्यांग छात्राओं को स्कूल जाने में होगी सहूलियत, मिलेगी ई ट्राइसाइकिलें
- एक ट्राइसाइकिल के लिए खर्च होगी 65 हजार की धनराशि - पात्रों को ऑनलाइन करना होगा आवेदन उरई। संवाददाताअब दिव्यांग छात्राओ को स्कूल हॉस्टल जाने में परे

उरई, संवाददाता। अब दिव्यांग छात्राओं को स्कूल हॉस्टल जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की छात्राओं को विभाग द्वारा ट्राई साइकिले मुहैया कराई जाएगी। प्रत्येक छात्रा पर स्कूटी के लिए 65 हजार की धनराशि खर्च होगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राईसाइकिल योजना संचालित की गई है। ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हास्टल आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाती हैं उनको ई-ट्राईसाइकिल प्रदान कर उनका शैक्षिक पुनर्वासन किया जाएगा। इस योजना के तहत अधिकतम 65 हजार रुपये प्रति ई-ट्राईसाइकिल अनुमन्य किया गया है।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नीरज चौधरी ने बताया कि ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेवल पाल्सी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो तथा शारीरिक रूप से उनकी दृष्टि और मानसिक स्थिति अच्छी हो एवं कमर का ऊपरी भाग स्वस्थ्य हो तथा जो ई-ट्राईसाइकिल चलाने में सक्षम हो उनको योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगता सीएमओ कार्यालय द्वारा प्रमाणित किया जाना भी अनिवार्य है। योजना का लाभ केवल उनको मिलेगा जिनका परिवार आयकरदाता श्रेणी में न आता हो तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार को प्रथम वरीयता प्रदान की जाएगी साथ ही योजनान्तर्गत उन्हीं दिव्यांग छात्राओं को लाभ दिया जाएगा जिनको विगत 05 वर्ष की अवधि में किसी भी स्त्रोतों से ई-ट्राईसाइकिल प्राप्त न हुई हो।योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।


