कुंभ-2027 में माटी कला को मिलेगी नई पहचान: चौधरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीरुड़की में लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि माटी कला भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। उन्होंने कहा कि इसे संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार माटी कला के उत्थान और उसके उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयास कर रही है।

रुड़की, संवाददाता। लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि माटी कला भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। इसे संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार माटी कला से जुड़े कारीगरों के उत्थान और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुंभ-2027 में माटी कला को विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।


