मार्ग निर्माण, मरम्मत व नवीनीकरण में अब आएगी तेजी

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में नई सड़क निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण की प्रक्रिया अब तेजी से होगी। शासन ने विश्वकर्मा पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें संबंधित विभाग को कार्य सूची अपलोड करनी होगी। इससे मंजूरी मिलने के बाद कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा और आम लोगों को बेहतर आवागमन में मदद मिलेगी।

मार्ग निर्माण, मरम्मत व नवीनीकरण में अब आएगी तेजी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नई सड़क के निर्माण, मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य होने में अब लंबी प्रक्रिया नहीं होगी। दरअसल शासन ने इस कार्य में तेजी लाने के लिए विश्वकर्मा पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल पर सिर्फ संबंधित विभाग को सूची अपलोड करनी होगी। शासन द्वारा इनका चयन कर निर्माण करने वाली सड़क का आगणन रिपोर्ट मांगा जाएगा। इसके बाद मंजूरी मिलते ही तेजी से कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। सुचारू आवागमन में आम लोगों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए एक तरफ जहां आवश्यकतानुसार नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, तो वहीं क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण भी किया जा रहा है।

इसका व्यापक लाभ भी लोगों को मिल रहा है। हालांकि अक्सर नई सड़क के निर्माण, नवीनीकरण व मरम्मत में लंबा समय लग जाता है। दरअसल इसके लिए सूची तैयार करना, माननीयों से प्रस्ताव लेने समेत कई अन्य कार्य में निर्माण विभाग को समय लग जाता है। शासन से मंजूरी मिलने में भी अक्सर लंबा समय लगता है। इससे आम लोगों को सुचारू रूप से आवागमन में दिक्कत होती है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए विश्वकर्मा पोर्टल प्रारम्भ किया है। पीडब्लूडी कार्यालय के अनुसार इस पोर्टल पर कार्य प्रारम्भ होने से अब सड़क निर्माण, नवीनीकरण व मरम्मत के साथ ही सड़क को गड्ढामुक्त करने में लंबी प्रक्रिया नहीं चलेगी। जिन सड़कों का निर्माण, मरम्मत व नवीनीकरण कराना होगा, उसकी सूची तैयार कर उन्हें संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना होगा। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिले की निर्माण,मरम्मत व नवीनीकरण कराने बाली सड़कों की सूची को विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बाद में जिस सड़क का चयन शासन से होना होगा, उसकी आगणक रिपोर्ट मांगी जाएगी। सड़क को मंजूरी मिलने के साथ ही राशि विभाग को उपलब्ध हो जाएगी। इससे कम समय में ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।