अब मत्स्यपालकों को मिलेगा बीमा का सुरक्षा कवच
मत्स्य पालकों को सरकार की सौगात, मिलेगा फ्री बीमा योजना का लाभमत्स्य पालकों को सरकार की सौगात, मिलेगा फ्री बीमा योजना का लाभ जिले के सात हजार मत्स्य प

बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे के मत्स्य पालकों के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने एवं सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने राहत भरा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत फ्री बीमा योजना की शुरूआत की है। मत्स्य पालन के कारोबार में अक्सर कई तरह के जोखिम और अनहोनी का खतरा बना रहता है, जिसको देखते हुए मत्स्य व्यवसाय से जुडे सभी लोगों को पांच लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मत्स्य विभाग का मानना है कि मछली पकडने, तालाबों के रखरखाव और अन्य कार्यों के दौरान मछुआरे एवं मत्स्य पालक दुर्घटनाओं का शिकर हो जाते हैं। ऐेसे में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। विभाग ने मत्स्य पालन एवं मत्स्य व्यवसाय से जुडे सभी पात्र व्यवक्तियों से आवेदन करने की अपील की है।
योजना का लाभ
योजना के तहत चयनित लाभार्थी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पांच लाख रूपये तक की सहायता राशि मुफ्त जाएगी। इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका लाभ लेने के लिए मत्स्य किसानों को अपनी जेब से एक भी रूपया प्रीमियम के तौर पर नहीं देना होगा। उनके बीमा प्रीमियम की पूरी राशि का वहन सरकार करेगी, जिससे लाभार्थीयों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पडेगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक मछुआरों और मत्स्य पालकों को पहले मत्स्य विभाग के एनएफडीबी (राष्ट्रीय मा्स्यियकी विकास बोर्ड) के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। जिन मत्स्य पालकों के नाम एनएफडीबी पोर्टल पर दर्ज होंग,े वही बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। मत्स्य पालक अपने स्मार्ट मोबाइल फोन से या नजदीकी जन सेवा केंद्र व सीएससी पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा मत्स्य पालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके अलावा फील्ड अधिकारी संबंधित मत्स्य पालक किसानों के तालाब एवं कार्यस्थल की जांच करेंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने और पात्रता की पुष्टि होने के बाद लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना से न केवल मत्स्य पालक किसानों को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों को भी बढावा मिलेगा। वहीं, मत्स्य विभाग ने जिले में करीब सात हजार पात्र मत्स्य पालकों व मत्स्य व्यवसाय से जुडे लोगों का मुफ्त में बीमा करने का लक्ष्य रखा है।
प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत शुरू की गई इस बीमा पॉलिसी का पूरा खर्च केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाएगी. अगर किसी दुर्घटना में मछली पालक की असमय मृत्यु हो जाती है या वह पूरी तरह से विकलांग हो जाता है. तो उसके परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं आंशिक रूप से विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये का आर्थिक कवर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है. तो इलाज के लिए 25 हजार रुपये तक की मदद का भी प्रावधान रखा गया है. यह सुरक्षा कवच मछली पालकों के परिवारों को किसी भी विपत्ति के समय बहुत बड़ा संबल प्रदान करेगा।
सरकार के अधिकारी
कहते हैं अधिकारी जिले में मत्स्य पालक व मत्स्य व्यवसाय से जुडे करीब सात हजार लोगों का फ्री बीमा किया जायेगा। इसके लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत फ्री बीमा योजना की शुरूआत की है। आवेदन के लिए मत्स्य पालकों को एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। एनएफडीबी पोर्टल पर रजिस्टर्ड मत्स्य किसान ही योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कृष्ण कन्हैया, जिला मत्स्य पदाधिकारी, बांका।

