ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर पर किसानों को मिलेगा अनुदान
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
किसानों को फसल की बेहतर सिंचाई के लिए ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर की सुविधा दी जाएगी। इसके लिएdistrict उद्यान विभाग ने योजना शुरू की है, जिसमें 500 एकड़ में यह सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है। छोटे किसानों को 55% और बड़े किसानों को 45% अनुदान दिया जाएगा। हालाँकि, 2026 से अनुदान में 35% तक की कटौती की गई है।

मोतिहारी, हिसं.। फसल की बेहतर सिंचाई प्रबंधन के लिए किसानों को ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर की सुविधा मुहैया करायी जाएगी। ड्रिप व मिली स्प्रिंकलर के लिए जिला उद्यान विभाग ने योजना लांच की है। इसके तहत किसानों को अनुदान मिलेगा। जिले में 500 एकड़ में ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर की सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है। एक किसान एक एकड़ से लेकर 12.5 एकड़ तक के लिए ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर का लाभ उठा सकते हैं।
अनुदान की जानकारी
इस योजना के साथ समरसेबल बोरिंग के लिए किसानों को अलग से अनुदान मिलेगा। ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर के लिए अनुदान निर्धारित : ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर के लिए सरकार के द्वारा अनुदान की राशि निर्धारित की गयी है। लघु व सीमांत किसानों को ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर के लिए प्रति हेक्टेयर 55 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यानी दो हेक्टेयर से कम भूमिवाले किसानों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। जबकि बड़े किसानों के लिए जिनके पास दो हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी,उनको 45 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।अनुदान में कटौती
पहले की तुलना में अनुदान में 35 प्रतिशत तक कटौती की गयी है। पहले लघु व सीमांत किसानों को ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर लेने पर 90 प्रतिशत अनुदान मिलता था। बड़े किसानों को ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर पर 80 प्रतिशत अनुदान मिलता था। लेकिन वर्ष 2026 से किसानों को दी जानेवाली अनुदान राशि में भारी कटौती सरकार के द्वारा की गयी है। इससे किसानों में मायूसी है। ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर सेट से सिंचाई करने पर पानी की बचत होती है। इस तकनीक से सिंचाई करने पर 40 से 60 प्रतिशत तक पानी की बचत किसान कर सकते हैं।सामान्य प्रश्न
✦किसानों को ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर के लिए अनुदान कितने प्रतिशत मिलेगा?−
लघु व सीमांत किसानों को 55 प्रतिशत और बड़े किसानों को 45 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
✦अनुदान में कटौती कितनी की गई है?+
✦किसानों को अनुदान प्राप्त करने के लिए कितनी भूमि होनी चाहिए?+


