बच्चों के जन्मोत्सव में शामिल हुए उपायुक्त

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में सरकारी विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और आनंददायक शैक्षणिक माहौल के लिए तिथि भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त, चिकित्सक और जिला शिक्षा पदाधिकारी शामिल हुए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जून माह में 21 बच्चों का जन्मदिन है।

बच्चों के जन्मोत्सव में शामिल हुए उपायुक्त

चाईबासा। सरकारी विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास, एवं विद्यालय में आनंददायक शैक्षणिक माहौल बनाने के उदेश्य से सरकार द्वारा शुरु किए गए तिथि भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के सरकारी विद्यालयों में किया गया। चाईबासा के आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, असैनिक शल्य चिकित्सक डाक्टर जुझार मांझी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने बताया कि जून माह में कुल 21 बच्चों का जन्मदिन है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।