अनुदान लीजिए, आम एवं अमरूद व हाई वैल्यू सब्जियां करिए

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग द्वारा अनुदानित योजनाओं की शुरूआत की गई है। किसान ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अनुदान का लाभ ले सकते हैं। अनुदान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। नए उद्यान रोपण, हाई वैल्यू सब्जियां और कृषि यंत्रीकरण में अनुदान का प्रावधान किया गया है।

अनुदान लीजिए, आम एवं अमरूद व हाई वैल्यू सब्जियां करिए

किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनुदानित योजनाओं से फसलें कराने के लिए उद्यान विभाग ने प्रयास किये हैं। किसान अनुदान का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्टेशन करा सकते हैं। अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सत्यापित बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी रवि जैसवाल ने बताया कि, नवीन उद्यान रोपण (आम एवं अमरूद), हाई वैल्यू सब्जियों (शिमला मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, कद्दूवर्गीय आदि) की खेती, मसाला फसलों में प्याज एवं धनिया उत्पादन तथा कृषि यंत्रीकरण के तहत पावर नेपसेक और पावर टिलर पर अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की छायाप्रति, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट आकार का फोटो आवश्यक होगा। किसान पोर्टल के माध्यम से जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे या जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।