गांधी जयंती पर शुरू हुआ रिफॉर्म उत्सव
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
कुशीनगर में भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से नागरिक-केंद्रित वाटरशेड विकास सुधारों को ग्रामीण समुदायों तक पहुंचा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जल और मृदा संरक्षण में जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

कुशीनगर। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार के सहयोग से रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से नागरिक-केंद्रित वाटरशेड विकास सुधारों को ग्रामीण समुदायों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जल एवं मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि इस पहल को जन योजना अभियान सबकी योजना, सबका विकास के साथ एकीकृत किया जा रहा है, जि


