चीनी व्यापारियों को पोर्टल पर घोषित करना होगा स्टॉक
बागपत। चीनी के बढ़ते दाम के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। स्टॉक घोषित करना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों ने बागपत में छापेमारी की थी। सभी स्टॉकिस्ट और थोक व्यापारियों को हर शुक्रवार स्टॉक डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। अधिकतम चार हजार क्विंटल स्टॉक की सीमा तय की गई है।

बागपत। चीनी के बढ़ते दाम के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। जनपद में चीनी का कारोबार करने वाले स्टॉकिस्ट, थोक और खुदरा व्यापारियों के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर स्टॉक घोषित करना अनिवार्य किया गया है। पोर्टल पर स्टॉक घोषित होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका सत्यापन करेंगे। गत दिवस अधिकारियों ने बागपत शहर में चीनी विक्रेता के गोदाम पर छापेमारी करते हुए स्टॉक की जांच की थी, साथ ही व्यापारियों को पोर्टल पर स्टॉक घोषित करने के लिए जागरूक किया था। एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने के साथ कालाबाजारी की आशंका बढ़ी है। इसे रोकने के लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले के सभी चीनी स्टॉकिस्ट और थोक व्यापारियों को भारत सरकार के पोर्टल पर प्रत्येक शुक्रवार को अपने स्टॉक की जानकारी दर्ज करनी होगी। अधिकतम चार हजार क्विंटल चीनी के स्टॉक की सीमा निर्धारित की गई है। इससे अधिक स्टॉक पाए जाने पर कार्रवाई होगी.
सोमवार से नियमित चेकिंग अभियान
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से चीनी स्टॉकिस्टों की नियमित जांच शुरू होगी। जिसके लिए जांच टीमों का गठन किया गया है। विभागीय टीमें स्टॉक की जांच के साथ व्यापारियों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए भी जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि आगरा में चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रभावी निगरानी की जाएगी।

