वृक्षारोपण अभियान को अभूतपूर्व बनाने को बड़े अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पौधरोपण महायज्ञ-2026 को अभूतपूर्व बनाने के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। विधायकों सांसदों, केन्द्र व राज्य के मंत्रियों एवं राज्यमंत्रियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में लगाने के बाद अब शासन में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस अभियान में लगा दिया गया है।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पौधरोपण महायज्ञ-2026 को अभूतपूर्व बनाने के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। विधायकों सांसदों, केन्द्र व राज्य के मंत्रियों एवं राज्यमंत्रियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में लगाने के बाद अब शासन में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस अभियान में लगा दिया गया है।
पौधरोपण महायज्ञ की तैयारी
इस संबंध में शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए गए। आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी उन्हें आवंटित जिलों में पहुंच कर 12 जुलाई (रविवार) को होने वाले पौधरोपण महायज्ञ में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही वन विभाग के समन्वय से अभियान को सफल बनाएंगे।
अभियान का शुभारंभ
शुक्रवार को इस संबंध में वन राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने अरण्य भवन में प्रेस कान्फ्रेन्स कर कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण महायज्ञ का गोरखपुर से शुभारंभ करेंगे जहां वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ अभियान को लेकर शासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रमुख सचिव (सहकारिता) अजय कुमार शुक्ल प्रयागराज व प्रमुख सचिव (कृषि) रविंद्र सहारनपुर में पौधरोपण महायज्ञ की कमान संभालेंगे।
अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ
खाद्य व रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद बहराइच, प्रमुख सचिव स्टांप व रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता अयोध्या रहेंगे। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम आगरा, संयुक्ता समद्दार फिरोजाबाद, सौरभ बाबू बरेली, मनीष चौहान शाहजहांपुर, अनिल कुमार तृतीय मुरादाबाद, अजय चौहान मेरठ, कामिनी रतन चौहान गाजियाबाद में होने वाले महायज्ञ में शामिल रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जौनपुर में महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. मौजूद रहेंगी। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन बलिया में रहेंगे। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की सचिव डॉ. रोशन जैकब बस्ती में रहेंगी।
नोडल अधिकारी नियुक्ति
प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराज को बनाया गया लखनऊ का नोडल अफसर
प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम देवराज को राजधानी लखनऊ का नोडल अफसर बनाया गया है। वहीं प्रमुख सचिव (हथकरघा व वस्त्रोद्योग) अनिल कुमार सागर रायबरेली, प्रमुख सचिव (विज्ञान व प्रौद्योगिकी) पंधारी यादव उन्नाव, प्रमुख सचिव (आवास व शहरी नियोजन) पी. गुरु प्रसाद सीतापुर, प्रमुख सचिव (श्रम व सेवायोजन) डॉ. शनमुगा सुंदरम एमके कानपुर नगर, प्रमुख सचिव (राजस्व) अपर्णा यू कन्नौज में रहेंगी। अनिल गर्ग नोएडा, रंजन कुमार बागपत में पहुंचकर महायज्ञ की सफलता का कार्य देखेंगे। इनके अलावा अन्य सभी जिलों में भी शासन के अधिकारियों को तैनात किया गया है।


