मिशन कर्मयोगी में आज तक दो प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- प्रशिक्षण को लेकर शासन ने की सख्ती लखनऊ, विशेष संवाददाता मिशन कर्मयोगी

मिशन कर्मयोगी में आज तक दो प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य

मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे आनलाइन प्रशिक्षण को लेकर सरकार ने अब सख्ती दिखाई है। प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को 11 सितंबर को कम से कम दो कोर्स पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

आवश्यक प्रशिक्षण नियम

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय में प्रशिक्षण पूरा कराने के दौरान कोई अन्य विभागीय बैठक आदि आयोजित न की जाए, ताकि कर्मचारी प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) की ओर से 7 सितंबर तक की प्रगति के आधार पर सरकार को दी गई रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश के सभी विभागों में 19,13,051 कर्मचारी हैं। इनमें 18,50,835 एक्टिव यूजर और 62,212 सक्रिय नहीं हैं।

कर्मचारियों की भागीदारी

एक्टिव यूजर में भी बड़ी संख्या ऐसे कर्मचारियों की है, जिन्होंने अभी तक एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सात सितंबर तक कुल 2,83,97,079 कोर्स पूरे किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग द्वारा प्रशिक्षण पूरा न किए जाने को देखते हुए सरकार ने विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षण की समयसीमा

अक्तूबर 2026 में उच्चस्तरीय कार्यशाला आयोजित किए जाने की संभावना को देखते हुए सरकार ने 11 सितंबर को दो कोर्स पूरे कराने को कहा है। सभी विभागों को अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को समयसीमा के भीतर प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने विभागवार कर्मचारियों और 11 सितंबर तक पूर्ण कराए जाने वाले कोर्स की संख्या उपलब्ध कराने के लिए प्रारूप भी जारी किया है। पूर्ण किए गए कोर्स का ब्योरा उपाम को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सरकार ने कब से आनलाइन प्रशिक्षण को लेकर सख्ती दिखाई है?−
सरकार ने आनलाइन प्रशिक्षण को लेकर सख्ती 11 सितंबर से दिखाई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिशन कर्मयोगी में आज तक दो प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य