छूटे हुए छात्रों की यू-डाइस पोर्टल पर होगी फ्रेश एंट्री
भगवानपुर में शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, कक्षा 2 से 12 तक के छूटे हुए विद्यार्थियों का यू डाइस पोर्टल पर प्रोफाइल बनाया जाएगा। सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों की जानकारी सही तरीके से दर्ज करें और डुप्लीकेट प्रोफाइल न बनाएं। 25 सितंबर 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

भगवानपुर, निज संवाददाता। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 2 से 12 तक के छूटे हुए विद्यार्थियों का यू डाइस पोर्टल के स्टूडेंट मॉड्यूल पर प्रोफाइल बनाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान) ने सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी, बीईडीएमसी, डाटा एंट्री ऑपरेटर और सभी कोटि के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। इसमें पूर्व वर्षों में छूटे हुए, ड्रॉपआउट के बाद पुनः नामांकित और नए स्कूल में नामांकित छात्र शामिल हैं। पत्र में कहा गया है कि पहले ग्लोबल सर्च में नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि या आधार से जांच करें कि पूर्व प्रोफाइल तो नहीं है।यदि
प्रोफाइल ड्रॉपबॉक्स में या दूसरे स्कूल में है रिलीज़/ट्रांसफर/इंपोर्ट करें।नहीं मिलने पर फार्म एसओ 2 भरकर एडमिशन रजिस्टर की सत्यापित प्रति, जन्म प्रमाण पत्र, टीसी/एसएलसी के साथ बीईओ को जमा करें। डुप्लीकेट प्रोफाइल नहीं बनाएं, बिना प्रमाण दस्तावेज में बदलाव नहीं करें।सभी पात्र छात्र का यू डाइस पोर्टल पर दर्ज हों, यह सुनिश्चित करें। 25 सितंबर 2026 तक फ्रेश एंट्री और अपार आईडी जेनरेशन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।


