बारिश के कारण धान कटान शुरू न होने से 15 अक्टूबर से होगी खरीद
शामली में, बारिश के कारण धान खरीद क्रय केंद्र खोलने की तारीख को एक अक्टूबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर किया गया है। जिले में केवल दो मंडियों में केंद्र खुलेंगे। अधिकारियों ने किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की है, क्योंकि बारिश से धान की कटाई में देरी हुई है।

शामली। बारिश के चलते इस बार धान खरीद क्रय केंद्र खोलने की तारीख को सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। एक अक्टूबर नहीं अब 15 अक्टूबर से धान खरीद की जाएगी। जिले में केवल दो कैराना और शामली की नवनी मंडी में धान क्रय केंद्र खुलेंगे। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है, वह इस बीच किसानों से संपर्क कर पंजीकरण अधिक से अधिक करायें। जिससे लक्ष्य को पूरा किया जा सके। शासना देश पर एक अक्टूबर से जिले में बनाए गए दोनों धान क्रय केंद्रों पर किसानों से उनका धान खरीदा जाना था लेकिन गत दिनों हुई लगातार भारी बारिश ने किसानों की धान की कटाई का समय बढा दिया है।
जिसके चलते अभी करीब दो सप्ताह का समय धान कटाई में लग सकता है। जिसके चलते खाद्य विपणन विभाग के अधिकारी का कहना है, प्रदेश में हर साल एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू की जाती है। इस बार भी तैयारियां की गईं थी, मगर बारिश के चलते धान का कटान लेट होगा। इसलिए 15 अक्टूबर से क्रय केंद्र खोले जाएंगे। वही केंद्र प्रभारी अधिक से अधिक किसानों को धान बिक्री को पोर्टल पर पंजीकरण करने को जागरुक करें। अब 15 अक्टूबर से धान खरीद की जाएगी। 14 अक्टूबर तक क्रय केंद्रों पर धान खरीद संबंधी तैयारियां पूरी करने को निर्देश दिये गये हैं। वही अभी तक जिले भर से करीब 100 किसानों ने ही अपना धान बेचने के लिए पंजिकरण कराया है।


