सात कीटनाशक के नमूने भरे, दो विक्रेताओं को नोटिस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फिरोजाबादकीटनाशक और उर्वरक की गुणवत्ता पर शासन की सख्ती से जांच हुई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर अधिकारियों ने विक्रेताओं के यहां छापा मारा। जांच में सात संदिग्ध नमूने भरे गए और दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। यह अभियान फिरोजाबाद, टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद और सिरसागंज में चलाया गया।

कीटनाशक एवं उर्वरक की गुणवत्ता पर शासन एवं प्रशासन सख्त है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को अधिकारियों ने कीटनाशक विक्रेताओं के साथ उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में अभियान चलाया गया। कीटनाशी निरीक्षक उप कृषि निदेशक ने फिरोजाबाद एवं टूंडला की दुकानों की जांच की। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ने जसराना का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने शिकोहाबाद एवं सिरसागंज में टीमें बनाकर जांच कराई। जांच के दौरान कीटनाशक विक्रेताओं के यहां से संदिग्ध पाए जाने पर सात नमूने भरे गए। वहीं दो दुकानदारों के यहां अभिलेखों में कमी मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


