17 करोड़ से बनेगा खनंका-रायपुर मार्ग

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बीसलपुर क्षेत्र में 17.16 करोड़ की लागत से एक पुरानी सड़क के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई है। स्थानीय निवासियों में इसकी घोषणा से उत्साह है, क्योंकि सड़क की हालत खराब थी। पहले चरण में 8.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे क्षेत्र में विकास की उम्मीद बंधी है।

17 करोड़ से बनेगा खनंका-रायपुर मार्ग

पीलीभीत/बीसलपुर। शासन ने बीसलपुर क्षेत्र की एक और सड़क को हरी झंड़ी दी है। कुल 17.16 करोड़ की लागत से जर्जर पड़ी सड़क के दिन बहुर जाएंगे। इसके आदेश जारी हो गए है। सड़क की दुर्दशा से निजात मिलने की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। कुल 8.50 करोड़ पहली किस्त जारी हो गई है। उप्र सरकार ने गुरुवार को प्रदेश के 20 बड़े प्रोजेक्ट पास किए है। इसमें पीलीभीत गोरखपुर कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, गौतमबुद्ध नगर, बलिया, देवरिया, सोनभद्र और मुजफ्फरनगर, शामली व बुलंदशहर समेत सहारनपुर के जिलों की सड़कों को स्थान दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा की पैरवी के बाद उप सचिव अभय प्रताप श्रीवास्ताव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रमुख अभियंता विकास ने सबंधित विभागों कोनिर्देश जारी कर सड़क संबंधी निर्माण की प्रक्रिया को कराने के निर्देश किए है। इधर बीसलपुर में खनंका उचसिया से रायपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुद्रढ़ीकरण कराने के लिए 6.220 किमी. सड़क के लिए आदेश जारी होने पर क्षेत्री लोगों में खुशी है। यह सड़क 17.16 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि खनंका और रायपुर के इस लिंक मार्ग पर आने जाने में लोगों को दिक्क्तें होती थी। पर अब यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने भी इससे क्षेत्र में विकास होने की बात कही है। साथ ही मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News17 करोड़ से बनेगा खनंका-रायपुर मार्ग