स्कूलों की रसोइयों का दो लाख का दुर्घटना बीमा होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में स्कूल के रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एसबीआई के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत रसोइयों को दुर्घटना बीमा और कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रसोइयों को मानदेय और परिधान किट भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सरकार और एसबीआई के बीच हुआ एमओयू मुख्यमंत्री ने 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़े मानदेय का चेक बांटा
लखनऊ, विशेष संवाददाता
समझौता पत्र के बारे में
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने के लिए एक समझौता पत्र (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया। इसके तहत रसोइयों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होगा। राज्य सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा तथा एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना की उपलब्धियों से संबंधित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
मुख्यमंत्री का दौरा
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने उन्हें निपुण तराजू के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी। मीना मंच के स्टॉल पर बच्चियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। इसके बाद सीएम योगी ने छह माह की अनीता व मो. अली को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया और खिलौना दिया।
रसोइयों को भेंट किए गए सामान
मुख्यमंत्री ने 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड, चेक व परिधान किट तथा बढ़े हुए मानदेय का चेक भेंट किया। इनमें सीतापुर की किरन देवी, लखनऊ निगोहा की आशा तिवारी, गोरखपुर की सुनीता, अलीगढ़ की सुदेश देवी, वाराणसी की सरिता दीक्षित, हरदोई की गीता देवी, लखीमपुर खीरी की सीमा सिंह, गोरखपुर की रेखा देवी, अलीगढ़ के लिए पिंकी देवी, उन्नाव की खिलाना, रायबरेली की रेखा शामिल थी।

