बीमा गारंटी बॉन्ड जमा करने की अनुमति

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सरकार ने कोयला ब्लॉक पाने वालों को प्रदर्शन बैंक गारंटी के स्थान पर बीमा गारंटी बॉंड जमा करने की अनुमति दी है। इससे उन्हें वित्तीय लचीलापन मिलेगा और कारोबार में सुगमता आएगी। इस कदम से पारंपरिक बैंक गारंटी प्रणाली में वित्तीय बोझ कम होगा और आवंटित पूंजी का बेहतर उपयोग होगा।

बीमा गारंटी बॉन्ड जमा करने की अनुमति

नई दिल्ली। सरकार ने कोयला ब्लॉक पाने वालों को प्रदर्शन बैंक गारंटी के विकल्प के तौर पर बीमा गारंटी बॉन्ड जमा करने की अनुमति दे दी है। इससे उन्हें अधिक वित्तीय लचीलापन मिलेगा और कारोबार सुगम होगा। इस कदम से पारंपरिक बैंक गारंटी व्यवस्था से जुड़ा वित्तीय बोझ कम होने की उम्मीद है और कोयला ब्लॉक पाने वाले अपनी पूंजी का इस्तेमाल खदान के विकास और परिचालन गतिविधियों के लिए अधिक बेहतर ढंग से कर सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में कोयला ब्लॉक आवंटन नियमों में संशोधन किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें