पांच प्राथमिक विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार होगा
हिन्दुस्तान, चम्पावत
-शासन ने अवमुक्त किए 30.74 लाख रुपये पांच प्राथमिक विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार होगापांच प्राथमिक विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार होगापांच प्राथमिक विद

योगेश, चम्पावत। जिले में खस्ताहाल हो चुके पांच प्राथमिक विद्यालय भवनों का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 30.74 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नौनिहालों की सुरक्षा को देखते हुए शासन ने जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत का निर्णय लिया है। जिसके तहत बाराकोट में तीन और लोहाघाट ब्लॉक में दो विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।


