केंद्र ने अत्याचार-रोधी कानूनों को लागू करने के लिए 1,423 करोड़ दिए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के कार्यान्वयन के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 1,423.30 करोड़ रुपये दिए हैं। यह राशि पुलिस और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने, अत्याचार के पीड़ितों के लिए राहत एवं पुनर्वास देने में खर्च की जाएगी।

केंद्र ने अत्याचार-रोधी कानूनों को लागू करने के लिए 1,423 करोड़ दिए

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने पिछले तीन वित्त वर्षों में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 को लागू करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 1,423.30 करोड़ रुपये दिए हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने, पुलिस और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने तथा अत्याचार के पीड़ितों को राहत और पुनर्वास देने के लिए किया जाता है। केंद्र ने 2022-23 में 392.71 करोड़ रुपये, 2023-24 में 535.30 करोड़ रुपये और 2024-25 में 495.29 करोड़ रुपये जारी किए।

इस तरह तीन वर्षों में कुल 1,423.30 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मंत्रालय ने बताया कि इस राशि से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संरक्षण प्रकोष्ठों और विशेष पुलिस थानों को मजबूत किया जाता है। इसके अलावा न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, पीड़ितों को राहत और पुनर्वास देने, अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने और कानूनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी राशि का इस्तेमाल किया जाता है। मंत्रालय के अनुसार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 217 विशेष अदालतें बनाई गई हैं। इन अदालतों का उद्देश्य मामलों की जल्द सुनवाई और पीड़ितों को विशेष न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेंद्र ने अत्याचार-रोधी कानूनों को लागू करने के लिए 1,423 करोड़ दिए