पीएचडी शोधार्थियों के लिए 18 को शोधार्थी सम्मान समारोह

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 18 अगस्त को 'शोधार्थी सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 470 से अधिक शोधार्थियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर केएन सिंह उपस्थित रहेंगे।

पीएचडी शोधार्थियों के लिए 18 को शोधार्थी सम्मान समारोह

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी उपाधि प्राप्त शोधार्थियों को विधिवत उपाधि प्रदान करने के लिए ‘शोधार्थी सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन 18 अगस्त को विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में संबंधित समितियों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को हुई है। निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधि प्राप्त 470 से अधिक शोधार्थियों को समारोह के लिए आमंत्रित करेगा। समारोह में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक तथा विश्वविद्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के कुलपति प्रोफेसर केएन सिंह होंगे।

बैठक में समारोह के शैक्षणिक एवं गरिमापूर्ण स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में निदेशक, रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार की उपलब्धियों से संबंधित डेटा को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही तरंग के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा विश्वविद्यालय के लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को भी सम्मानित किया जाएगा।कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देश पर आयोजित यह विशेष समारोह शोधार्थियों की वर्षों की शोध-साधना, अकादमिक उत्कृष्टता तथा ज्ञान-सृजन में उनके योगदान के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से समारोह में शामिल होने वाले पीएचडी शोधार्थियों की संख्या यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे समारोह की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से अंतिम रूप दिया जा सके। शोधार्थी लेखा विभाग के काउंटर पर निर्धारित शुल्क जमा कर 14 और 17 अगस्त को संकायवार निर्धारित रंग की उत्तरीय प्राप्त कर सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएचडी शोधार्थियों के लिए 18 को शोधार्थी सम्मान समारोह