एआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट विकसित करने की तैयारी में है डीडीयू

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

एआई मंथन-2.0 की तैयारियों की कुलपति प्रो. केपी सिंह ने की व्यापक समीक्षा गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

एआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट विकसित करने की तैयारी में है डीडीयू

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में प्रस्तावित एआई मंथन-2.0 की तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की। कुलपति ने एआई के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर, त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना की जानकारी ली।

एआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट

प्रस्ताव के तहत विद्यार्थियों की शैक्षिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चौबीस घंटे और सात दिन एआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट विकसित करने की तैयारी है। इसके माध्यम से प्रवेश, शुल्क, परीक्षा, परिणाम, प्रमाण-पत्र तथा अन्य विश्वविद्यालयीय सेवाओं से संबंधित सामान्य प्रश्नों का त्वरित उत्तर उपलब्ध कराया जा सकेगा। प्रस्ताव में विभिन्न विभागों, परीक्षा, छात्रावास, वित्त एवं अन्य शाखाओं से संबंधित प्रमाणित सूचनाओं को केंद्रीकृत ज्ञानकोश के माध्यम से उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता एवं पारदर्शिता बढ़ेगी।

शिक्षा एवं प्रशासनिक सेवाएँ

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि एआई आधारित सेवाओं को सरल, विश्वसनीय, उपयोगी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया। बता दें कि एआई मंथन-2.0 का आयोजन 12 और 13 सितंबर को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में होगा। बैठक में आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. अजय सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, कुलसचिव आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦एआई मंथन-2.0 कब होगा?−
एआई मंथन-2.0 का आयोजन 12 और 13 सितंबर को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट विकसित करने की तैयारी में है डीडीयू