डीडीयू में परीक्षा शिकायतों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं की परीक्षा संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इसमें विशेष शिकायत निस्तारण सेल का गठन किया गया है, जिसमें दो ऑपरेटर शिकायतें दर्ज करेंगे और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे।

डीडीयू में परीक्षा शिकायतों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षा संबंधी छात्र-छात्राओं की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ऑफ स्टूडेंट्स ग्रिवांस रिड्रेसल लागू किया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति के अनुमोदन के बाद परीक्षा अनुभाग में विशेष शिकायत निस्तारण सेल का गठन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत सेल में दो ऑपरेटर तैनात रहेंगे। पहला ऑपरेटर विद्यार्थियों की मौखिक और लिखित शिकायतें दर्ज करेगा, जबकि दूसरा ऑपरेटर संबंधित अनुभागों से समन्वय कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करेगा। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव होगा, उनका निपटारा उसी समय किया जाएगा। अन्य मामलों को संबंधित पटल पर भेजकर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई कराई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीडीयू में परीक्षा शिकायतों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू