क्विज में सृष्टि और निबंध में खुशी ने मारी बाजी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

फोटो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से गुरुवार को आयोजित क्विज

क्विज में सृष्टि और निबंध में खुशी ने मारी बाजी

फोटो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से गुरुवार को आयोजित क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुभी धुसिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि जायसवाल ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में खुशी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

संचालन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. पवन कुमार, डॉ. मनीष कुमार पांडेय, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. विनय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्विज में सृष्टि और निबंध में खुशी ने मारी बाजी