होम्योपैथी विभाग में फार्मासिस्ट नहीं, दवा वितरण प्रभावित
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि के होम्योपैथिक विभाग में दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट का अभाव है। यूनानी विधा के फार्मासिस्ट और एक महिला कर्मचारी दवा का वितरण कर रहे हैं। हर दिन 100 से 125 मरीज इलाज के लिए आते हैं। जल्द ही नए फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी।

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में होम्योपैथिक विभाग में दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट नहीं है। ऐसे में इसकी जिम्मेदारी यूनानी विधा के फार्मासिस्ट व एक महिला कर्मी को लगाकर काम चलाया जा रहा है। होम्योपैथिक विभाग में डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. पुनिता श्रीवास्तव तैनात हैं। इस समय इलाज के लिए प्रतिदिन करीब सौ से 125 मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीजों को दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट अवनीश सिंह को सम्बद्ध किया गया था, जिन्हें हटा दिया गया है। ऐसे में दवा वितरण के लिए विवि के एक महिला कर्मचारी एवं दूसरे विधा के फार्मासिस्ट को लगाया गया है।इन्हीं
कर्मचारियों के भरोसे किसी तरह दवा वितरण का कार्य चल रहा है। इस सम्बंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि सम्बद्ध फार्मासिस्ट को घरेलू कारणों से मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया गया है। ऐसे में चतुर्थ श्रेणी के महिला कर्मी एवं यूनानी के फार्मासिस्ट द्वारा दवा वितरण का कार्य लिया जा रहा है। जल्द अन्य फार्मासिस्ट की तैनाती की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।


