जूनियर बालक कबड्डी टीम के चयन ट्रायल सात सितंबर से
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभावान खिलाड़ियों को 3 दिसंबर को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जिला खेल कार्यालय ने खेल प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों को शामिल कराने की अपील की है।

गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अनुसार ट्रायल में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिसंबर से किया जाना प्रस्तावित है। चयन प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खेल कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों और अधिकारियों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में शामिल कराने को कहा है।
ये भी पढ़ें:जूनियर बालक कबड्डी टीम का चयन


