प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर मंडल की टीम प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार है। यह प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी। टीम में शुभम, साहिल, प्रवीण समेत कुल 14 खिलाड़ी शामिल हैं। आरक्षित खिलाड़ियों में निखिल और प्रतीक का नाम रखा गया है।

गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में 7 से 9 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए गोरखपुर मंडल की टीम तैयार है। मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर आरएसओ राजेश सोनकर ने बताया कि शुभम पांडेय, साहिल, प्रवीण, विवेक, सत्यम, प्रियांशु, रितेष, नीरज, हर्षित, कृष्णा, इमरान, राज, निरंजन और आदित्य को टीम में शामिल किया गया। निखिल और प्रतीक बतौर आरक्षित खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।


