21 जुलाई को सदर विधानसभा पहुंचेगी गविष्टि यात्रा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरगोरखपुर में 3 मई 2026 को भारत माता मंदिर से गविष्टि यात्रा फिर से शुरू होगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 21 जुलाई को गोरखपुर शहर विधानसभा पहुँचेंगे। 22 जुलाई को राम जानकी नगर में पादुका पूजन होगा, उसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ 24 जुलाई को सम्मेलन होगा।

गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के सहारा स्टेट कालोनी स्थित भारत माता मंदिर से 3 मई 2026 को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 81 दिनों की गविष्टि यात्रा एक बार फिर गोरखपुर पहुंचेगी। यात्रा पूर्ण करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती इस बार 21 जुलाई को गोरखपुर शहर विधानसभा में पहुंच रहे हैं। 22 जुलाई की सुबह राम जानकी नगर स्थित एक शिष्य के घर पादुका पूजन एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां 24 जुलाई को कांशीराम स्मृति उपवन में एक भव्य सम्मेलन आयोजित करेंगे। यह जानकारी गविष्ट यात्रा के मंडल संयोजक मनीष कुमार पांडेय ने दी है।


