एक सप्ताह में पिपराइच की चीनी 110 रुपये कुंतल सस्ती
गोरखपुर में पिपराइच और मुंडेरवा चीनी मिल की सल्फरलेस चीनी की कीमत में एक सप्ताह में 110 रुपये की गिरावट आई है। 3 सितंबर को मूल्य 5050 रुपये प्रति कुंतल था, जो 9 सितंबर को घटकर 4940 रुपये हो गया। हालांकि, खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें अभी भी 55-56 रुपये प्रति किलो बनी हुई हैं।
गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय पिपराइच और मुण्डेरावा चीनी मिल की सल्फरलेस चीनी के मिल भाव में एक सप्ताह में 110 रुपये प्रति कुंतल की गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के तीन सितंबर के बिक्री आदेश में पिपराइच और मुण्डेरवा की सल्फरलेस चीनी का भाव 5050 रुपये प्रति क्विंटल था, जो नौ सितंबर की दर में घटकर 4940 रुपये प्रति कुंतल रह गया है। हालांकि गोरखपुर के खुदरा बाजार में चीनी अभी 55 से 56 रुपये प्रति किलो बिक रही है।राज्य चीनी निगम के मुताबिक पिपराइच मिल की चीनी एम-30 ग्रेड और 2025-26 सीजन की नई चीनी है। यह सल्फरलेस चीनी है।
तीन सितंबर को जारी आदेश में पिपराइच और मुंडेरवा मिल की चीनी का भाव 5050 रुपये प्रति कुंतल था और उठान की अंतिम तिथि 06 सितंबर तय की गई थी। इसके बाद 9 सितंबर की नई दर में दोनों मिलों की चीनी का भाव 4940 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में इस गिरावट का असर अभी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है और उपभोक्ताओं को 55-56 रुपये किलो की दर से चीनी मिल रही है। नौ सितंबर की बिक्री में पिपराइच और मुंडेरवा की चीनी के उठान की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है। निगम की मोहिउद्दीनपुर (मेरठ) मिल की एम-30 ग्रेड नई चीनी का भाव 4895 रुपये प्रति कुंतल है।


