छात्र नेताओं का डीडीयू में धरना, पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर के डीडीयू विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने विभिन्न समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर धरना शुरू किया है। 25 अगस्त से चल रहे धरने में उन्होंने कुलपति को पांच प्रमुख मांगें सौंपी हैं, जिसमें निष्कासन विरोधी कार्रवाई की रद्दीकरण और छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग शामिल है।

छात्र नेताओं का डीडीयू में धरना, पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। डीडीयू में विभिन्न छात्र समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र नेताओं का धरना जारी है। छात्र नेता 25 अगस्त से प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। छात्र नेताओं ने कुलपति को सौंपे पत्र में पांच प्रमुख मांगें उठाई हैं। उनका कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल करने पर जिन छात्रों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है, उसे तत्काल रद्द कर बहाल किया जाए। छात्रसंघ चुनाव न होने के बावजूद छात्रों से छात्रसंघ शुल्क लिए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया है।

छात्र नेताओं ने जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है।वहीं विश्वविद्यालय में कार्यरत परीक्षा एजेंसी तथा डिग्री और अंकपत्र के नाम पर छात्रों से कथित धन उगाही की जांच, छात्रावासों में मेस और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता, पीएम-उषा के तहत विश्वविद्यालय में कराए जा रहे कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता बरतने की मांग की गई है। छात्र नेताओं कहना है कि मांगें पूरी न होने तक धरना समाप्त नहीं होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्र नेताओं का डीडीयू में धरना, पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग