सीएम ग्रिड : शिवॉय होटल-गणेश चौराहा स्मार्ट रोड 10.50 मीटर चौड़ी होगी
राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) फेज-02 के
राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) फेज-02 के तहत शिवॉय होटल से अग्रसेन तिराहा, विजय चौक होते हुए गणेश चौराहे तक बनने वाली 1.25 किमी स्मार्ट रोड का कैरिज-वे अब 10.50 मीटर चौड़ा होगा। पहले डीपीआर में 07 मीटर कैरिज-वे और दोनों तरफ दो-दो मीटर की पटरी प्रस्तावित थी, जबकि मौके पर मौजूदा कैरिज-वे 09 मीटर है। नगर आयुक्त अजय जैन ने यातायात के दबाव और सड़क की उपयोगिता को देखते हुए चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया है, इसके लिए डीपीआर संशोधित होगी। अब सड़क के दोनों तरफ पैदल चलने वाले के लिए 2.50-2.50 मीटर का पाथवेज और नाला बनेगा।
प्रयोग का लागत और समय सीमा
सड़क की कुल परियोजना लागत करीब 14.84 करोड़ रुपये है। कार्य 12 माह में पूरा होना है। शुक्रवार को यूरिडा की पीएमयू टीम के आकाश पाठक ने अवर अभियंता अवनीश भारती, शोभित और ठेकेदार रुपम अग्रवाल के साथ निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का जाएजा लिया।
नवीनतम भूमिगत लाइनें
शेष एलटी लाइनें भी होंगी भूमिगत, ट्रांसफार्मर-पोल हटेंगे। सड़क पर बची हुई एलटी विद्युत लाइनों को भी भूमिगत होगी। हालांकि कैरिज-वे बढ़ाने से परियोजना लागत में बहुत अधिक इजाफा होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में नई एचडीपीई पाइपलाइन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रस्तावित एलाइनमेंट में आने वाले विद्युत ट्रांसफार्मर और पोल को शिफ्ट होंगे। अंडरग्राउंड एलटी केबल के कारण प्रस्तावित जलापूर्ति पाइपलाइन डालने में आ रही बाधा को भी दूर की जाएगी। कैरिज-वे में आ रहे स्टे पोल भी हटाए जाएंगे।
दीवारों का स्थानांतरण
नर्सेज हॉस्टल, पार्वती मैरिज हॉल की सीमा दीवार प्रस्तावित नाले के एलाइनमेंट में आ रही है, इसलिए दीवार चार मीटर शिफ्ट होंगी। इसी तरह पीएनबी, एसबीआई, कॉरपोरेट हाउस की दीवार 2-2 मीटर शिफ्ट होगी। इसके लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अग्रसेन तिराहे पर बना सामुदायिक शौचालय भी तोड़ा जाएगा। नगर आयुक्त अजय जैन का कहना है कि इन सभी बाधाओं का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा गया है, ताकि सड़क, नाला, जलापूर्ति और अन्य यूटिलिटी का काम एक साथ पूरा किया जा सके।


