साक्षी ने कांस्य पदक जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे का बढ़ाया मान

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

सचित्र- बैडमिंटन खिलाड़ी साक्षी गहलावत साथ में बैडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ यादव - 73वीं

साक्षी ने कांस्य पदक जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे का बढ़ाया मान

गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी साक्षी गहलावत ने नई दिल्ली में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। साक्षी ने मध्य रेलवे की मृण्मयी देशपांडे के साथ जोड़ी बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीसरे-चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में साक्षी गहलावत और मृण्मयी देशपांडे की जोड़ी ने उत्तर-मध्य रेलवे की शिवानी सिंह और दक्षिण-मध्य रेलवे की रश्मिता डोनेपुडी की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 15-12, 10-15, 15-9 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।साक्षी के शानदार प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा अक्षय मिश्रा, बैडमिंटन सचिव मनोज मिश्र, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह, बैडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ यादव सहित नरसा के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाक्षी ने कांस्य पदक जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे का बढ़ाया मान