यूजीसी बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में सवर्ण आर्मी ने यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण का आधार आर्थिक करने, सवर्ण आयोग का गठन करने और एससी एक्ट में बदलाव की भी मांग की।

यूजीसी बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी
यूजीसी बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी

गोरखपुर, निज संवाददाता। यूजीसी बिल वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी गोरखपुर ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ यूजीसी बिल वापस लो के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी बिल वापस लेने, आरक्षण का आधार आर्थिक करने, सवर्ण आयोग का गठन करने और एससीएक्ट में बदलाव/वापसी की मांग उठाई गई। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

उन्होंने कहा कि समाज अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है। मंडल अध्यक्ष प्रणय त्रिपाठी ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान सवर्ण आर्मी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ आकृति पांडे, मनीष शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, ध्रुव त्रिपाठी, रणवीर सिंह, राजन सिंह सूर्यवंशी, ओम तिवारी, विभव नाथ त्रिपाठी, आशुतोष पांडे, नारायण दत्त पाठक, वेद दुबे, राहुल सिंह, अजय गुप्ता, पंचानन पांडे, हर्ष द्विवेदी, शिवांग शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूजीसी बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी