31 अगस्त तक कराएं धान व मूंगफली फसल का बीमा
गोरखपुर में राजीव दत्त पाण्डेय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में धान और मूंगफली फसल का बीमा शुरू किया है। किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों से 31 अगस्त तक प्रीमियम जमा करने की अपील की गई है। गैर-ऋणी किसान भी 14 अगस्त तक फसल बीमा करा सकते हैं।

गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में धान और मूंगफली फसल का बीमा शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों से 31 अगस्ततक संबंधित बैंक शाखा में प्रीमियम की राशि जमा कराकर रसीद प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उनकी फसल का बीमा समय पर हो सके। योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।गैर-ऋणी किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे किसान 14 अगस्त तक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं।
बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भू-स्वामी का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। धान के लिए प्रति हेक्टेयर 1550 रुपये और मूंगफली के लिए 1186 रुपये किसान अंश के रूप में जमा करना होगा। मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव से वर्षा में असामान्यता की आशंका है, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में किसानों से समय रहते फसल बीमा कराने की अपील की गई है। गैर-ऋणी किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, मोबाइल नंबर और स्वलिखित बुवाई प्रमाण-पत्र देना होगा।


