इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी को उत्कृष्ट सेवा पदक
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर के निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित होने पर उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। गोरखपुर के एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ और एसपीसीटी निमिष पाटील ने उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

गोरखपुर। गोरखपुर में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी का इस सम्मान के लिए चयन हुआ था। गोरखपुर एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ और एसपीसीटी निमिष पाटील ने गुरुवार की उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।


