नई व्यवस्था- आज से पारेषण कर्मचारियों की बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी
- पारेषण क्षेत्र के सभी कार्यालयों और उपकेंद्रों में 15 सितंबर तक मशीनें लगाने के

गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत पारेषण निगम के सभी कार्यालयों और उपकेंद्रों में अब कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज होगी। प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर सभी कार्यालयों और उपकेंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 15 सितंबर तक मशीनें स्थापित कर उन्हें क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पारेषण क्षेत्र में तैनात संविदा कर्मचारियों का भी बायोमेट्रिक पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों की उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। कर्मचारियों के कार्यालयों में समय पर पहुंचने और निर्धारित अवधि तक ड्यूटी करने की निगरानी आसान होगी।
यह व्यवस्था पारेषण क्षेत्र में तैनात संविदा कर्मचारियों पर भी लागू है। संबंधित अधिकारियों को सभी कर्मचारियों का पंजीकरण समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।वर्जन-बायोमेट्रिक उपस्थिति से कर्मचारियों की समयबद्धता सुनिश्चित होने के साथ ही उपस्थिति व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। कार्यालयों में कर्मचारियों के आने-जाने और ड्यूटी के समय का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार होगा।पुनीत गुप्ता, मुख्य अभियंता, विद्युत पारेषण


