केंद्रीय विद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं हुईं शुरु
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय महोत्सव 30 अगस्त तक चलेगा जिसमें रस्साकशी, मेंढक कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यवाहक प्राचार्य ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विविध खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। तीन दिवसीय खेल महोत्सव 30 अगस्त तक चलेगा। महोत्सव में रस्साकशी, मेंढक कूद, 100 मीटर दौड़, उछल-कूद दौड़ और केकड़ा दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यवाहक प्राचार्य यतींद्र कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं।


