ओटीएस आवेदन में सूबे में गोरखपुर नगर निगम अव्वल

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। नगर निगम की बकाया सम्पत्तिकर जमा करने की एकमुश्त समाधान

ओटीएस आवेदन में सूबे में गोरखपुर नगर निगम अव्वल
ओटीएस आवेदन में सूबे में गोरखपुर नगर निगम अव्वल

गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। नगर निगम की बकाया सम्पत्तिकर जमा करने की एकमुश्त समाधान योजना में बुधवार की शाम 06 बजे तक 1013 आवेदन मिले हैं। पोर्टल खुलने के पांच दिनों में सूबे के 17 नगर निगमों में सर्वाधिक आवेदन गोरखपुर नगर निगम में आए हैं।अब तक महानगर के 95 लोगों योजना के तहत पूर्ण भुगतान और 02 लोगों ने प्रथम किस्त का भुगतान किया है। 41.12 लाख रुपये सम्पत्तिकर जमा कर इन लाभार्थियों ने 11.20 लाख रुपये का ब्याज की छूट हासिल की है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया गया है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि 923 आवेदन ऑनलाइन और 89 आवेदन ऑफलाइन मिले हैं।उन्होंने बताया कि योजना 15 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत मूल बकाया कर जमा करने पर पूरा ब्याज माफ होगा। करदाता को आवेदन के 30 दिन के भीतर मूल संपत्तिकर का एक-तिहाई हिस्सा जमा करना होगा। शेष राशि अधिकतम दो किस्तों में जमा की जा सकेगी। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओटीएस आवेदन में सूबे में गोरखपुर नगर निगम अव्वल