1.80 लाख उपभोक्ता की अब तक ई-केवाईसी नहीं, आज अंतिम तिथि
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में तीन ऑयल कंपनियों द्वारा 85 प्रतिशत रसोई गैस उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी किया जा चुका है। 23 अगस्त तक जिनका केवाईसी पूरा नहीं होगा, उन्हें कामर्शियल सिलेंडर पर खाना बनाना पड़ेगा। क्षेत्र में 87 गैस एजेंसियों पर लगभग 12 लाख उपभोक्ता हैं, और अंतिम तिथि रविवार है।

गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में तीनों ऑयल कंपनियों की ओर से डेढ़ माह से कैंप लगाकर रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं ई केवाईसी किया जा रहा है। अब तक 85 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी हो पाया है। 23 अगस्त तक जिनका केवाईसी नहीं होगा उसे कामर्शियल सिलेंडर पर अपने घरों में खाना बनाना पड़ेगा। जिले में तीनों ऑयल कंपनियों के 87 गैस एजेंसियों पर करीब 12 लाख उपभोक्ता हैं। आईओसीएल के टेरिटोरियल मैनेजर रवि चंदेरिया ने बताया कि रविवार को ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि है, यदि ई-केवाईसी कराने की तिथि नहीं बढ़ी तो ऐसे उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने पर कामर्शियल सिलेंडर दिया जाएगा।


