दिग्विजयनाथ में प्रवेश की तिथि बढ़ी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरगोरखपुर के दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ा कर 30 जून कर दी है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इसके बाद कोई और तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। इच्छुक छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट तथा कॉलेज कार्यालय के दूरभाष और ईमेल पर कार्यदिवसों में प्राप्त की जा सकती है।


