हिमांशु कुमार बने फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर के हिमांशु कुमार को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा अक्तूबर में जारी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग सूची में 1524 रैपिड फीडे रेटिंग प्राप्त हुई है। उनके पिता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और जिला शतरंज संघ की प्रतियोगिताओं की सराहना की। अन्य कई सदस्यों ने भी हिमांशु को बधाई दी।

हिमांशु कुमार बने फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी

गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर के शतरंज खिलाड़ियों का लगातार उच्च स्तर पर प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में सेंट जूड्स स्कूल के छात्र हिमांशु कुमार को विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) ने अक्तूबर में जारी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग सूची में रैपिड फीडे रेटिंग प्रदान की है। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि फीडे ने हिमांशु कुमार को 1524 रैपिड रेटिंग प्रदान की है। हिमांशु की इस उपलब्धि पर उनके पिता विश्व रंजन कुमार ने खुशी जताते हुए गोरखपुर जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं की सराहना की। हिमांशु की उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के संरक्षक पुष्पदंत जैन, सृंजय कुमार मिश्र, एस.ए. रहमान, अध्यक्ष सैयद नौशाद अली सब्जपोश, डेविड सिरिल, मिथिलेश श्रीवास्तव, मान्धाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, विनय जायसवाल, राहुल द्विवेदी, मंजीत विश्वकर्मा ने बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिमांशु कुमार बने फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी