नगर निगम में उल्लास के साथ मन रही गांधी-शास्त्री जयंती

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर नगर निगम में 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। उपसभापति पूनम सिंह ने ध्वजारोहण किया और महापुरुषों को स्मरण किया। इस अवसर पर महापौर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

नगर निगम में उल्लास के साथ मन रही गांधी-शास्त्री जयंती
नगर निगम में उल्लास के साथ मन रही गांधी-शास्त्री जयंती

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम में 2 अक्तूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास केसाथ मनाई गई। उपसभापति पूनम सिंह ने नवीन भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कार्यक्रम ज्ञान अज्ञात शहीदों को स्मरण किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा, कार्यालय परिसर में स्थित लक्ष्मी बाई प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई परिसर में दो पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस बीच महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव भी परिसर में आ गए। उन्होंने उपसभापति संग टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी और शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस

दौरान पूर्व उपसभापति बृजेश सिंह छोटू, पार्षद अजय राय, समद गुफरान, देवेंद्र गौड़ पिण्टू, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी समेत नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उसके बाद नगर निगम सभागार में ए.डी. बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनगर निगम में उल्लास के साथ मन रही गांधी-शास्त्री जयंती