सूर्यकुंड धाम पर की गई मां गंगा की महाआरती

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में आषाढ़ कृष्ण द्वितीया तिथि को सूर्यकुण्ड धाम में मां गंगा की 537वीं महाआरती भजन कीर्तन के साथ आयोजित की गई। देवी प्रसाद पाल और बलदाऊ श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में सभी देव विग्रहों की पूजा अर्चना के साथ भजन-कीर्तन हुआ। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

सूर्यकुंड धाम पर की गई मां गंगा की महाआरती

गोरखपुर। आषाढ़ कृष्ण द्वितीय तिथि गुरुवार को सूर्यकुण्ड धाम में भजन कीर्तन के साथ मां गंगा की 537वीं महाआरती की गई। मुख्य अतिथि देवी प्रसाद पाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदाऊ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सूर्यकुण्ड धाम जिर्णोद्धार समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मंदिर में मां गंगा जी के समक्ष अखंड दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में सभी देव विग्रहों की मंत्रोचार के बीच में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन के बीच गीत गाए गए। कार्यक्रम का समापन मां गंगा की महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, महामंत्री मुकेश गोंड, के के पाण्डेय, रविन्द्र नाथ दुबे, शशिकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनंत नारायण पाल, सूरज चौधरी, नितिन वर्मा, अहिल्या बाई होलकर वैदिक पुस्तकाल प्रभारी राधेश्याम सिंह, लाली, राधा, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।